Kanpur News : कुरेले परिवार के बंगले में प्रवेश पर रोक, आयकर विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी की जांच पड़ताल
Kanpur News कानपुर में कुरेले परिवार के यहां आयकर विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी जांच पड़ताल जारी रखी है। इसी के साथ उनके बंगले में प्रवेश पर रोक के साथ नोटिस भी लगा दी है। फैक्ट्री के कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। साथ ही बंगले पर नोटिस भी चस्पा किया है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News बड़ी टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग की टीम ने कुरेले परिवार के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। परिवार का वीआईपी रोड स्थित बंगले में अब किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही बंगले पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इसके साथ ही कुरेले ग्रुप की फैक्ट्रियों से जुड़े दस्तावेजों के साथ ही फैक्ट्री के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है।
आयकर टीम ने सब्जी और खाद्य कारोबारी के यहां आयकर की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। पनकी स्थित फैक्ट्री में अफसरों ने जांच-पड़ताल की। वाराणसी के आयकर अफसरों की टीम ने योंगेद्र कुरेले और चंचल कुरेले के वीआईपी रोड स्थित बंगले और पनकी साइट वन स्थित फैक्ट्री में मंगलवार सुबह छापा मारा था।
सूत्रों ने बताया कि बंगले में कोई नहीं मिला था। पता चला था कि दोनों संचालक दिल्ली में हैं। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी व स्टाफ से दूसरे दिन भी पूछताछ की गई। फैक्ट्री में दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि चेक किए गए। बता दें कि पनकी में केडीएम फूड नाम से फैक्ट्री है।
इस फैक्ट्री में सब्जी मसाला के अलावा दाल, चावल और अन्य खाद्य पदार्थ से जुड़ा कारोबार करती है। बताया जाता है कि इनका नयागंज डॉट कॉम नाम से स्टोर भी है। जो कुछ समय पहले ही खुले हैं। वहीं बताया जाता है कि वाराणसी में आइडिया ब्रांड नाम से सब्जी मसाला बनता है। इसके संचालक के योंगेद्र कुरेले के रिश्तेदार हैं।
सूत्रों ने बताया कि इनका दिल्ली में रियल इस्टेट का भी कारोबार है। आयकर विभाग की टीम की यह कार्रवाई अगले तीन दिन तक जारी रहने की बात कही जा रही है।
