देहरादून: काफिला रोक चोटिल लड़कों को सीएम ने दी हेलमेट पहनने की सलाह
देहरादून, अमृत विचार। सड़क पर चोटिल बच्चों को देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने काफिले को रुकवाया। दोनों लड़कों का उन्होंने हालचाल जाना और काफिले में चल रही पायलट कार से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए।
सड़क पर चोटिल लड़कों को देख सीएम धामी ने जब अपना काफिला रुकवाया तो वहां भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सीएम ने चोटिलों का हालचाल जाना व साथ ही सभी को दो पहिया वाहन में हेलमेट का प्रयोग करने की सलाह दी।
