SP MLA Irfan Solanki और Rizwan फरार घोषित, अब पुलिस करेगी कुर्की की कार्रवाई, महिला के घर आगजानी का है आरोप
कानपुर के जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली महिला ने सपा विधायक के भाई रिजवान पर घर में आग लगाने का आरोप लगाए थे। इसी के बाद से ही विधायक और उनके भाई फरार चल रहे है। मामले में अब पुलिस ने दोनों को फरार घोषित किया है।
कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ में महिला के घर पर आगजनी करने के मामले में सीसामऊ से SP के विधायक Irfan Solanki और Rizwan पर आगजनी, बलवा समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों को फरार घोषित किया था। अब पुलिस ने सोंलकी भाइयों के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट हासिल किया है। अधिकारी अब कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी में है।
डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली महिला ने सपा विधायक के भाई रिजवान पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर में पुलिस ने जाजमऊ थाने में मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता ने विधायक की शह पर आग लगाने के आरोप लगाए थे।
घटना के बाद से ही सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी तब से फरार चल रहे थे। पुलिस व एसआईटी की टीम ने कानपुर से लेकर लखनऊ के अलावा भी कई जिलों में दबिश दी थी। इसके बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने अदालत से दोनों आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट ले लिया है। अब कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
