कांग्रेस ने किया यूपी सरकार का श्राद्ध कर्म, लल्लू समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार का श्राद्ध कर्म कर विरोध जता रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अजय कुमार लल्लू को कानपुर जाने से भी रोक दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार को …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार का श्राद्ध कर्म कर विरोध जता रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अजय कुमार लल्लू को कानपुर जाने से भी रोक दिया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार को कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह नकारा बताते हुये आज पुरजोर विरोध किया और उसे मृत बताते हुये श्राद्ध कर्म कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पर धरना दिया। उनके हाथ में तख्तियां थीं जिस पर सरकार विरोधी नारे लिखे थे। तख्तियों में लिखा था- यूपी में अपराध उद्योग बन गया है और अपराधी बेलगाम हैं। सरकार का श्राद्ध कर्म किया जाता है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी कानून व्यवस्था के सवाल पर योगी सरकार पर लगातार हमलावार हैं और ट्वीट के जरिये विरोध जता रही हैं।
