खटीमा: शारदा सागर के जलभराव से निजात दिलाने की मांग
खटीमा, अमृत विचार। मेलाघाट क्षेत्र के सिसईया, बगुलिया के ग्रामीणों ने प्रशासन से शारदा सागर के जलभराव से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। गुरुवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
तहसीलदार शुभांगिनी को शारदा सागर के जलभराव से प्रभावित सिसईया बंधा, खैरानी, बुलआ, बगुलिया आदि के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि उनके गांव में शारदा सागर का पानी भर गया है। पानी खेतों के साथ ही घरों तक आने से जन जीवन असुरक्षित हो गया है। खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही है आवास में एक से दो फिट तक पानी भरने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले में सिंचाई विभाग की ओर से कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने इस समस्या के उचित समाधान की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में समाजसेवी राम पांडेय, हदयानंद, छोटे लाल राजभर, जीतन प्रसाद, सुरेश, हरि लाल, हरेंद्र, ओम हरि, दिनेश कुमार, शिवनाथ, रामजीत आदि शामिल हैं।
