किच्छा: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकालने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। नगर में एक महिला के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। रजा नगर बंडिया, किच्छा निवासी निशा बी पुत्री सखावत अली ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 17 फरवरी 2019 को ग्राम परतापुर चौधरी, इज्जत नगर, बरेली निवासी युवक के साथ हुआ था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ससुराली दहेज में 10 लाख नगद, एक मकान तथा कार की मांग करते हुए पीड़िता के साथ गाली गलौज एवं मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। कहा कि 28 जून को ससुरालियों ने मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया और मांग पूरी किए बिना वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार