एसडीएम हसनगंज ने पकड़ा अवैध खनन, कार्यवाही के दिये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनगंज/ उन्नाव, अमृत विचार। गुरूवार को हसनगंज तहसील में चलाये जा रहे अवैध खनन के विरूद्ध अभियान के क्रम में उप जिलाधिकारी अंकित शुक्ला ने तहसील हसनगंज के ग्राम सिंदुरिहा में प्राप्त शिकायत के आधार पर मिट्टी के अवैध खनन के संबंध में जाॅच की । जिसमे उप जिलाधिकारी अंकित शुक्ला द्वारा मौके की जाॅच करने पर पाया गया कि ग्राम सिन्दुरिहा की स्थित भूमि जे-335मि0/4.718 हे. राजस्व अभिलेखों में ऊसर दर्ज है। बावजूद इसके इस भूमि पर 48×29×0.6 मी0 835.2 घन मीटर खनन किया गया है, जोकि अवैध है। 

इस सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी हसनगंज के निर्देश पर क्षेत्रीय कानूनगो द्वारा आरोपी पर थाना अजगैन में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

संबंधित समाचार