आज का राशिफल। 18 नवंबर, 2022
आज का राशिफल 18 नवंबर, 2022 - सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन का दैनिक राशिफल। Read your Aaj Ka Rashifal
मेष
आज आपकी मनःस्थिति नकारात्मक हो सकती है। किसी का अपमान न करें। नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। सहकर्मी आपके व्यवहार से नाराज हो सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
वृष
आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। किसी काम को टालने से वह काम लंबे समय के लिए टल सकता है। मौसमी बुखार और सर्दी-जुकाम की चपेट में आ सकते हैं। अपनी समस्याओं पर ज्यादा तनाव न लें।
मिथुन
आज भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कलात्मक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। जॉब में स्थान परिवर्तन हो सकता है। दांपत्य सम्बन्धों में ताजगी आएगी। ऑफिस में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
कर्क
आज समाज में आपकी छवि अच्छी बनेगी। अपनी प्रतिभा और योग्यता का परिचय देंगे। व्यापार में बड़ा अनुबंध करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। किसी के प्रति मन में नकारात्मक मनोभाव न रखें। प्रेमी जन के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे।
सिंह
आज आपकी रणनीतियां सफल सिद्ध होंगी। पैतृक संपदा में वृद्धि होगी। आपकी रचनात्मक क्षमता का विकास होगा। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। निर्माण कार्यों में तेजी से प्रगति होगी। प्रेमी जन के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं।
कन्या
आज काम समय पर पूरा न हो पाने के कारण थोड़े क्षुब्ध हो सकते हैं। लोग आपसे काम निकलवाने का प्रयास करेंगे। ऑफिस में सिर्फ अपने काम से काम रखें। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। पति-पत्नी के आपसी संबंध कमजोर हो सकते हैं।
तुला
आज अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। स्वयं को फिट बनाए रखने के लिए पोषण और व्यायाम पर काफी ध्यान देंगे। आपके सभी काम समय पर हो जाएंगे। प्रेमी जन की सलाह आपके काम आएगी।
वृश्चिक
आज शारीरिक रूप से कुछ कमजोरी महसूस करेंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ होगा। अपनी कमियों को दूर करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
आज आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे नाराज रह सकता है। व्यवसायियों को ऑर्डर पूरा करने में कठिनाई होगी। अति आत्मविश्वास के कारण काम खराब हो सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह में परेशानी हो सकती है।
मकर
आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। साझेदारी वाले व्यापार में परेशानियां उत्पन्न होंगी। भावुकता में आकर कोई काम न करें। काम का तनाव आपके घर के माहौल पर भी पड़ सकता है। पेटदर्द और कब्ज की शिकायत हो सकती है।
कुंभ
आज संतान के करियर को लेकर चिंता दूर होगी। कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का आनंद लेंगे। बिगड़े रिश्तों को सुधारने में सफलता मिलेगी।
मीन
आज की मेहनत का सकारात्मक परिणाम आपको जल्द ही प्राप्त होगा। व्यापारी अपने कारखाने और उपकरणों की मरम्मत आदि में धन खर्च कर सकते हैं। मेहनत से पीछे न हटें। कार्यक्षेत्र में नए लोग आपसे मित्रता करना चाहेंगे।
