मुरादाबाद: पाकबड़ा की किशोरी से कटघर में दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
शादी का झांसा देकर महीनों तक किशोरी की आबरू लूटता रहा आरोपी
पाकबड़ा की रहने वाली किशोरी से कटघर में दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उस युवक
मुरादाबाद,अमृत विचार। पाकबड़ा की रहने वाली किशोरी से कटघर में दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उस युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिस पर शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप है। कटघर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें- मुरादाबाद: प्रोफेसर से मारपीट के आरोपी सगे भाइयों पर मुकदमा
पाकबड़ा की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने तहरीर देकर बताया कि अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के मदारीपुर गंगवार गांव का रहने वाला शाकिर लंबे समय से उसके संपर्क में है। निकाह करने का झांसा देकर आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। छह नवंबर शाम करीब चार बजे चार पहिया वाहन पर सवार होकर आरोपी उसके पास आया। किशोरी को घुमाने के बहाने उसे साथ ले लिया। कार आरोपी का एक दोस्त चला रहा था।
आरोपी पीड़िता को साथ लेकर कटघर थाना क्षेत्र में प्रेम वंडल लैंड के पास गया। वहां सूनसान जगह पर आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता ने घर जाकर आपबीती मां बताई। मां ने आरोपी के पास कॉल किया। वह महिला के साथ गाली गलौज करने लगा। तब पीड़िता ने तहरीर देकर थाने में शिकायत की। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें- मुरादाबाद: खाद वितरण को लेकर हंगामा, सेल्स मैनेजर को पीटा, कपड़े फाड़े
