बरेली: पीएचडी इंटरव्यू का परिणाम जारी, 866 अभ्यर्थी चयनित
लॉगिन आईडी व पासवर्ड से अभ्यर्थी देख सकते हैं परिणाम
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय
बरेली,अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन आईडी व पासवर्ड से परिणाम देख सकते हैं। साक्षात्कार के बाद निर्धारित सीटों के तहत 866 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार ने बताया कि मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को प्रवेश लेना होगा। यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो दूसरी मेरिट जारी की जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: आठ करोड़ से सदर तहसील में अफसरों-कर्मियों के लिए बनेंगे 24 आवास
बता दें कि पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 18 जून को पांच केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में 2615 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1834 उपस्थित और 781 अनुपस्थित रहे थे। 26 जुलाई को इसका परिणाम जारी किया गया था। प्रवेश परीक्षा में 1143 अभ्यर्थी सफल हुए थे। सितंबर में अलग-अलग विषयों के छात्रों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इसके बाद से अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अब गुरुवार को परिणाम जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: आयकर छूट लेने वाली धर्मार्थ और शैक्षिक संस्थाएं 25 तक करा लें पंजीकरण
