मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार की ट्रक से टक्कर में पांच की मौत, चार घायल
खोपोली थाने के एक अधिकारी ने कहा कि कार पुणे से मुंबई जा रही थी जब उसने 12 बजे के आसपास ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार में नौ लोग सवार थे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना ढेकू गांव के पास बृहस्पतिवार को करीब आधी रात हो हुई।
ये भी पढ़ें:-अंतरिक्ष में आसमानी कामयाबी का नया अध्याय, देश का पहला प्राइवेट राकेट VikramS लॉन्च
खोपोली थाने के एक अधिकारी ने कहा कि कार पुणे से मुंबई जा रही थी जब उसने 12 बजे के आसपास ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार में नौ लोग सवार थे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाली सभी पुरुष हैं, जबकि चार घायलों में एक महिला भी शामिल है।
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण कार ट्रक से टकरा गई। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें:-फारूक अब्दुल्ला अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, कहा- नई पीढ़ी को कमान सौंपने का समय
