कानपुरवासियों के लिए अच्छी खबर, नवंबर माह में सिग्नेचर बस अड्डे से चलेंगी बसें, परिवहन विभाग की तैयारी पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नवंबर माह के अंतिम सप्ताह से सिग्रेचर बस अड्डे से बसें चलेंगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली। साथ ही तैयार कर लिए गए है।

कानपुर, अमृत विचार। नवंबर यानी इसी महीने के अंतिम सप्ताह में तीसरे बस अड्डे का संचालन शुरू हो सकता है। परिवहन विभाग ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। शुभारंभ के बाद इस बस अड्डे से यात्रियों को दिल्ली, लखनऊ तक के सफर की सुविधा मिल सकेगी।

झकरकटी और चुन्नीगंज के बाद कानपुर को सिग्नेचर सोसाइटी के निकट विकास नगर बस अड्डे के रूप में तीसरा बस अड्डा मिला है। इस बस अड्डे की सौगात देने की अहम वजह लखनऊ और फर्रुखाबाद रूट की बसों को व्यस्त ट्रैफिक से सुरक्षित करना था।

इसके साथ ही कल्याणपुर, रावतपुर, नवाबगंज सहित आसपास की लाखों लोगों की झकरकटी जाने की चिंता दूर करने के मकसद से भी यह योजना बनाई गई थी। करीब 12 करोड़ की लागत से तैयार हुए बस अड्डे के संचालन को लेकर पहले फर्नीचर की कमी का कारण बताया जा रहा था।

मुख्यमंत्री के लोकार्पण करने के बाद भी जब संचालन शुरू नहीं हुआ तो फौरन फर्नीचर कार्य को पूरा करना शुरू किया गया। फर्नीचर बनने के बाद दीपावली तक बसों का संचालन शुरू करना था, लेकिन यह समय भी निकल गया।

सूत्रों की माने तो लगातार देरी होने की वजह परिवहन विभाग को माननीय का समय नहीं मिल पाना था। अब मंत्री जी भी जल्द हरि झंडी दिखाने की तैयारी में हैं।

इन रूटों की मिलेंगी बसें

दिल्ली, लखनऊ, बरेली, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, उन्नाव, कन्नौज, इटावा आदि बसें हैं।

 

कम होगा दो बस अड्डों का भार

नवाबगंज के पास बने विकास नगर बस अड्डा चालू होने के बाद झकरकटी और चुन्नी गंज बस अड्डे का भार कम हो जाएगा। योजना है कि लखनऊ रूट की कई गाड़ियां झकरकटी हटकर विकास नगर से संचालित की जाएंगी। उसके बाद चुन्नी गंज से फर्रुखाबाद और बरेली रूट की गाड़ियां भी भविष्य में संचालित किए जाने की योजना है।

 

शुरू में लखनऊ को रवाना होंगी

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुरुआत में बसों को लखनऊ रवाना किया जाएगा। इस बस अड्डे से साढ़े तीन सौ बसों तक का संचालन किए जाने की योजना है। लेकिन, शुरुआत 40 बसों से की जाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद बसों की संख्या और रूट बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।

 

आजाद नगर एआरएम के पास रहेगा चार्ज

विकास नगर बस अड्डे का अतिरिक्त चार्ज फिलहाल आजाद नगर बस अड्डे के एआरएम योगेंद्र प्रताप सिंह के पास रहेगा। जल्द ही नए बस अड्डे के लिए एआरएम नियुक्त किये जायेंगे।

 नवंबर के आखिर सप्ताह तक विकास नगर नए बस अड्डे का संचालन करने की तैयारी है। शुरू में ज्यादा बसें लखनऊ की रहेंगी।- लव कुमार सिंह, आरएम, परिवहन विभाग

 

संबंधित समाचार