अयोध्या: ग्राम पंचायतों में कल होगा स्वच्छता रन कार्यक्रम
अयोध्या। विश्व भर में 19 नवंबर को शौचालय दिवस मनाया जाएगा। इसी के तहत शनिवार को जिले की 835 ग्राम पंचायतों में एक साथ स्वच्छता रन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके जरिए ग्रामीणों में जागरूकता पैदा की जाएगी। कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी और पंचायती राज जनप्रतिनिधि भी स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करेगें।
ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, स्कूली विद्यार्थियों की ओर से भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया जाएगा। स्कूली बच्चों की ओर से पेंटिंग बनाकर ग्रामीणों को जागरूक करने की पहल की जाएगी। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को खुले में शौच मुक्त में साथ देने का वादा भी लेंगे। वहीं महिला समूहों, आंगनबाड़ी की तरफ से भी जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी।
साथ ही जिले के स्कूलों में स्वच्छता विषय पर अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं भी होंगी। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव की ओर से इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। ग्राम पंचायत सचिव और संबधित प्रधान इसका आयोजन अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में करायेंगे।
