उन्नाव: खेत में खून से लथपथ मिला किसान का शव, इलाके में सनसनी
उन्नाव। जनपद के अजगैन थानाक्षेत्र के अंतर्गत अपने खेत में सो रहे किसान की निर्मम हत्या से चारों ओर सनसनी फैल गई है। किसान अपने खेत में बनी कोठरी में रहता था। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में किसी ने वारदात को अंजाम दिया। जब ग्रामीण सुबह खेत पर पहुंचे, तो किसान का लहूलुहान शव तालाब किनारे खेत में पड़ा मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं इलाके में इस सनसनी खेज वारदात हड़कंप मच गया है। बताते चलें जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सधीरा गांव निवासी महेंद्र सिंह के भाई बच्चन सिंह ने बताया कि महेंद्र बीते एक साल से खेत मे बनी कोठरी में रहता था।
यहां पर खेती के साथ तालाब में मछली पालन का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह ग्रामीण तालाब किनारे शौच के लिए पहुचे तो महेंद्र का खून से लथपथ शव देख परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई ने बताया कि जब मौके पर पहुचा तो सांस चल रही थी, लेकिन एम्बुलेंस के आने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
भाई ने बताया कि उसकी नाक, जबड़ा व माथे में गहरी चोट है। म्रतक के भाई ने घटना को लेकर अनिभिज्ञता जताई है। बताया कि उसकी कोई दुश्मनी नही है। गुरुवार रात गांव में ही छोटे भाई की दूकान से मिलकर खेत पहुचा था। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नम्बर का था। घटनास्थल पर पहुचे एसओ वीके मिश्रा ने बताया कि जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
