लखनऊ: निधि हत्याकांड को लेकर विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन, सूफियान को फांसी देने की उठाई मांग
लखनऊ। देश में लव जिहाद और धर्मांतरण का एक के बाद एक मामला सामने आ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड के बाद अब यूपी की राजधानी लखनऊ में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। वहीं जब लड़की धर्मांतरण के लिए नहीं मानी तो उसे चौथी मंजिल से धक्का दे दिया। इसके बाद 19 वर्षीय निधि गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि आरोपी मुस्लिम युवक सुफियान अभी भी फरार है।
जिसकी गिरफ्तारी को लेकर आज राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शासन और पुलिस प्रशासन से निधि गुप्ता के हत्यारे सूफियान को जल्द से जल्द से गिरफ्तारी करके फांसी देने की मांग उठाई। इसके अलावा उन्होंने निधि गुप्ता के परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग उठाई।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू लड़कियों को सुनियोजित रूप से टारगेट किया जा रहा है। जब वह किसी तरह फंस जाती हैं तो उन लडकियों पर धर्मांतरण का दबाव बनाया जाता है और जब लड़की धर्मांतरण का विरोध करती है तो उनकी हत्या कर दी जाती है। उन्होंने आगे कहा कि निधि गुप्ता के हत्यारे को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे और तीन माह के अंदर उसे फांसी की सजा सुनाई जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर सूफियान की गिरफ्तारी जल्द से जल्द नही हुई तो हम अपने उच्च पदाधिकारियों के निर्देश पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
