रायबरेली: पति था शहर में जेठ ने लूट ली अस्मत, भाई पर दर्ज करवा दिया मुकदमा, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। दुष्कर्म, यातना और पुलिसिया कुचक्र का शिकार एक अबला इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंची महिला ने अपनी दास्तां सुनाई तो हर कोई दंग रह गया। महिला का पति शहर में था तो उसके जेठ ने उसकी अस्मत लूट ली।

महिला ने विरोध किया तो उसके भाई के ऊपर पुलिस से सांठगांठ करके मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। अब महिला अपने लिए इंसाफ मांग रही है तो खुद के साथ हुई नाइंसाफी के जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही भी चाहती है। मामला गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 

गांव की निवासिनी एक महिला का कहना है कि उसका पति रोजी रोटी के लिए शहर में रहता है। गांव में उसके जेठ ने उसकी इज्जत लूट ली। उसने जब दुष्कर्म की बात ससुराल वालों को बताई तो ससुराल के लोग उसे मारने पीटने लगे। इस बात की सूचना उसने मायके में अपने भाई को दी। उसके भाई ने डायल 112 को सूचित किया।

मौके पर पुलिस गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। घटना की जानकारी होने पर उसका पति शहर से आया और वह अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची तो बताया गया कि उसके भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है।

महिला पुलिस पुलिस से अपने लिए इंसाफ मांगती रही, किंतु पुलिस ने उसकी नहीं सुनी है।परेशान होकर शुक्रवार को महिला एसपी से मिलने जिला पुलिस मुख्यालय पहुंची है। एसपी अलोक प्रियदर्शी ने मामले की जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

संबंधित समाचार