अयोध्या: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर शुक्रवार को एडीएम प्रशासन से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। संयुक्त मोर्चा के संयोजक मयाराम वर्मा के नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन में किसानों को बुवाई के लिए डीएपी व एनपी के साथ किसानों के धान की खरीद बिना किसी बाधा के कराने, चीनी मिल को शीघ्र गन्ना पेराई के लिए चालू कराये जाने तथा आवारा पशुओं से फसलों को बचाये जाने की मांग की गयी है।

इसी के साथ लोक निर्माण विभाग खंड 2 कार्यरत सहायक मकैनिक धीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने की भी शिकायत की गई। एडीएम प्रशासन ने किसानों को शीघ्र रासायनिक खाद उपलब्ध कराने के लिए विभाग को निर्देशित किया। भाकियू के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद बागी, दिनेश दुबे, अतीक अहमद, शैलेंद्र सिंह व अशोक कुमार वर्मा शामिल रहे।

संबंधित समाचार