इटावा : बंदर के आतंक से मल्हौसी के लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, भरथना/ इटावा। मोहल्ला ब्रजराज नगर और स्टेशन रोड से शुरू हुआ खूंखार बंदरों  का आतंक अब ग्रामीण अंचलों तक पहुँच गया है।  ग्राम सालिमपुरा में  दो दर्जन से अधिक महिला पुरुष और बच्चों को  बंदरों ने घायल कर दिया था।

ग्रामीणों को सुरक्षा के लिए  घरों की छतों और  दरवाजों पर ईंट-पत्थर  और  लाठी-डंडे रखकर पहरा देना पड़ रहा था।  

इन घटनाओं के बाद वन  विभाग की टीम ने पिंजड़ा और  जाल लगा कर बंदर  को पकड़ भी लिया।परंतु अब  ग्राम पंचायत मल्हौसी में बंदर अपना आतंक बनाए हुए है। यह बंदर  एक दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर चुका   है।

समाजसेवी हरगोविंद तिवारी ने बताया कि बंदर के आतंक के कारण बच्चे  स्कूल जाने से डरने लगेहैं।  गांधी इंटर कालेज के  समीप गली में  बंदर  के हमले से अब तक उमंग तिवारी ,अंश तिवारी,नीतू ,सोनाक्षी ,मुस्की ,नेत्रा ,जय किशन ,दीक्षा, रैनू देवी  सहित एक दर्जन से अधिक लोग  घायल हो चुके हैं ।

संबंधित समाचार