बरेली: SRMS CET में दो दिवसीय जेस्ट- 2022  का आगाज, 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा

चेयरमैन देवमूर्ति ने जेस्ट 2022 की थीम परिवर्तन एक चक्र को समर्पित करने को सराहा

बरेली: SRMS CET में दो दिवसीय जेस्ट- 2022  का आगाज, 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा

श्रीराममूर्ति स्मारक कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में टायरो क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम जेस्ट- 2022 ‘परिवर्तन एक चक्र’ का शुक्रवार की रंगारंग शु

बरेली, अमृत विचार श्रीराममूर्ति स्मारक कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में टायरो क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम जेस्ट- 2022 ‘परिवर्तन एक चक्रका शुक्रवार की रंगारंग शुरुआत हुई। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति ने स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मंत्री स्व. श्रीराममूर्ति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शतिक सभागार में फीता काटकर, दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया।

ये भी पढ़ें- बरेली: स्वास्थ्य संबधित 23 प्रकार की हेल्थ एटीएम में जांच कराओ , मिनटों में रिपोर्ट पाओ

इस मौके पर उन्होंने कहा कि परिवर्तन एक चक्र है। यह हमेशा अच्छे के लिए होता है। इसे सहर्ष स्वीकार कर अपनाना चाहिए। आप सब भी इसको समझ कर इसके अनुसार अपने कार्य को अंजाम दें। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में टीम भावना आती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए 27 वर्ष पहले विद्यार्थियों द्वारा संचालित टायरो क्लब स्थापित किया गया था। इसे जेस्ट और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी, तब से आज तक सफलतापूर्वक कार्यक्रम हो रहे हैं। इनमें एसआरएमएस ट्रस्ट के बरेली उन्नाव और लखनऊ स्थित समस्त तकनीकी एवं प्रबंधन महाविद्यालयों के 900 से ज्यादा विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

इसका समापन संस्थान के एकेडमिक ग्राउंड में 19 नवंबर को शाम 6.30 बजे स्टार नाइट से किया जाएगा। इस दौरान चेयरमैन देवमूर्ति, सचिव आदित्य मूर्ति सहित अन्य ने विद्यार्थियों द्वारा हैरी पॉटर थीम पर बनाई गई आर्ट गैलरी को देखा। इसके बाद ऑडिटोरियम में पहले दिन 21 स्पर्धाओं के एकल और समूह वर्ग में चार सौ से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने उन्हें देखा और अंक दिए।

ये भी पढ़ें- बरेली: कैंट विधायक ने डेंगू बीमारी के बचाव के लिए किया 300 बेड अस्पताल का औचक निरीक्षण