मेरठ: बड़ी कार्रवाई... अकबर बंजारा और उसके भाई की पौने तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। लिसाड़ीगेट के शौकीन गार्डन में शुक्रवार को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अकबर बंजारा और उसके भाई शमीम बंजारा की पौने तीन करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया है। पुलिस ने यहां सरकारी बोर्ड लगाकर मुनादी भी कराई। 

यह भी पढ़ें- मेरठ: तेज आवाज़ में डीजे का विरोध करने पर मां-बेटे से मारपीट 

अंतरराष्ट्रीय गो तस्कर अकबर बंजारा और उसका भाई असम पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए थे। दोनों पर फलावदा थाने में गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। असम पुलिस ने दोनों पर दो लाख का इनाम भी रखा हुआ था। शुक्रवार को पुलिस उनकी संपत्ति कुर्क करने पहुंची।

पुलिस ने शौकीन गार्डन स्थित सात प्लॉट, एक मकान और एक अध निर्मित मकान को कुर्क करने की कार्रवाई की। लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि तहसीलदार रामेश्वर दयाल और बहसूमा थाना प्रभारी महावीर सिंह भी कार्रवाई के दौरान रहे। यहां, उन्होंने अकबर बंजारा की दो करोड़ 80 लाख की संपत्ति कुर्क की।

बहसूमा थाना प्रभारी गैंगस्टर का मुक़दमा दर्ज होने के बाद  विवेचना कर रहे है। पुलिस ने संपत्ति कुर्क करने के बाद सरकारी बोर्ड लगाकर मुनादी कराई। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी अन्य प्रॉपर्टी पर पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- मेरठ में भी युवक ने श्रद्धा की तरह युवती के टुकड़े करने की दी धमकी

संबंधित समाचार