पारिवारिक कलह के चलते की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,  रामसनेही घाट /  बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र अहमद पुर चौकी अंतर्गत  गांव खंता पुरवा में कुछ दूर स्थित ईट भट्ठा के पास अमरूद के पेड़ में इसी गांव के निवासी राकेश वर्मा पुत्र ईश्वर दीन उम्र 50 ने पारिवारिक कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
 शुक्रवार की शाम को राकेश से किसी बात को लेकर घर पर झगड़ा हुआ था।रात में घर से निकलकर कुछ दूरी पर ईट भट्ठा के पास एक खेत में अमरूद के लगे पेड़  पर गमछा व रस्सी के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

सुबह के 6 बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने उक्त घटना की जानकारी परिजनों व अहमदपुर चौकी पुलिस को दी जिसके बाद  पुलिस घटनास्थल पहुंच उक्त शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई।

संबंधित समाचार