मेरठ: पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम, जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मामले की जांच की। ग्रामीणों ने पुलिस को राजपाल के पारिवारिक विवाद के बारे में जानकारी दी। वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों से भी पुलिस ने जानकारी ली।

मेरठ, अमृत विचार। किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण में शनिवार को एक बुजुर्ग का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शनाख्त गांव निवासी राजपाल त्यागी( 62) के रुप में की। जांच में पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। 

ये भी पढ़ें:-मेरठ: बड़ी कार्रवाई... अकबर बंजारा और उसके भाई की पौने तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क

पारिवारिक विवाद की बात आ रही सामने

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर नारायण निवासी राजपाल का बेटों व पुत्रवधु से विवाद चल रहा था। कुछ दिन से घर में अधिक तनाव था, जिस कारण बुजुर्ग दंपती घर से बाहर खाना खा रहे थे। शनिवार को ग्रामीणों ने राजपाल का बाग में शव लटका देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मामले की जांच की। ग्रामीणों ने पुलिस को राजपाल के पारिवारिक विवाद के बारे में जानकारी दी। वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों से भी पुलिस ने जानकारी ली। पुलिस ने राजपाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:-मेरठ में भी युवक ने श्रद्धा की तरह युवती के टुकड़े करने की दी धमकी

 

संबंधित समाचार