सीतापुर: खिलौने से भरी पिकअप हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत     

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। सीतापुर के खैराबाद इलाके में नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के सुबह तीन बजे एक पिकअप में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे एक खिलौना विक्रेता की मौत हो गयी, जबकि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि पिकअप का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप में बच्चों के खिलौने भरे थे। जिसे लखनऊ से लेकर संदीप निषाद पुत्र उजागर लाल निवासी लखीमपुर मोहल्ला अर्जुनपुरवा आ रहा था।  

सुबह पेट्रोलिंग कर रहे एनएचआई टीम ने हाईवे पर हादसा देखा तो फौरन मौके पर पहुंचकर खैराबाद पुलिस को सूचना दी। ऐसे में खैराबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पेट्रोलिंग टीम व पुलिस ने शव को पिकअप से बाहर निकाला और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक संदीप निषाद के चाचा बेचेलाल ने बताया कि संदीप परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मेले में खिलौने की दुकान लगाकर परिवार का खर्च चलाता था।

संबंधित समाचार