Kanpur Suicide : बिधनू में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान, नजारा देख उड़ गए होश
Kanpur Suicide कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में पति-पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Suicide बिधनू थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
हरदौली उजागर पुरवा निवासी 35 वर्षीय मजदूर विनोद कुमार शुक्रवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी आरती से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर पत्नी को पीटकर दूसरे कमरे में सोने चला गया। जहां उसने कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे साड़ी के फंदे पर लटक कर जान दे दी।
अगली सुबह पति के नहीं उठने पर पत्नी ने दरवाजा खटकाया। इस पर उसने खिड़की से झांका तो फंदे पर पति को लटकता देख उसके होश उड़ गए। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
