मुरादाबाद : कल से बंटेगा सितंबर का पांच किलो मुफ्त चावल
सरकारी उचित दर विक्रेता की दुकान पर ई पाश मशीन के माध्यम से होगा वितरण
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत पात्र गृहस्थी और अन्त्योदय योजना के कार्डधारकों को पांच किलो मुफ्त चावल 20-30 नवंबर के मध्य बंटेगा। ई पाश मशीन पर अंगूठा का निशान लगाने और सत्यापन के बाद कोटेदार राशन वितरित करेगा।
दुकान पर एक साथ भीड़ न जुटे इसके लिए राशन वितरण सुबह छह बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा।
जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सितंबर का मुफ्त पांच किलो चावल योजना के अन्तर्गत मुफ्त वितरित करने के लिए कोटेदारों को आदेश दिया है। दुकानों पर कोविड संक्रमण से बचने के लिए सैनिटाइजर, साबुन आदि का प्रबंध कोटेदार करेंगे। राशनकार्ड धारक पोर्टबिलिटी के माध्यम से राशन ले सकते हैं।
