Drishyam-2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, रिलीज के पहले दिन कमाए 15 करोड़ रुपए
प्रोडक्शन हाउस पैनोरमा स्टूडियोज ने 'दृश्यम 2' की रिलीज़ के पहले दिन की कमाई के आंकड़े साझा किए हैं और कहा कि वे फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं। प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान में कहा कि फिल्म ने आलोचकों की प्रशंसा हासिल की है और सिनेमाघरों में पहुंचने वाले दर्शकों की संख्या भी इस कदर बढ़ गई है कि मल्टीप्लेक्स को दृश्यम 2 की मांग पूरी करने के लिए देर रात के शो आयोजित करने पड़ रहे हैं।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 2' फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.38 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म शुक्रवार को रिलीज़ हुई। इस फिल्म से अभिषेक पाठक ने निर्देशन की अपनी पारी की शुरुआत की है। फिल्म समीक्षकों और दर्शकों ने दृश्यम 2 की सराहना की है।
ये भी पढ़ें:-सिनेमा जगत की दिग्गज अदाकारा तबस्सुम गोविल का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
प्रोडक्शन हाउस पैनोरमा स्टूडियोज ने 'दृश्यम 2' की रिलीज़ के पहले दिन की कमाई के आंकड़े साझा किए हैं और कहा कि वे फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं। प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान में कहा कि फिल्म ने आलोचकों की प्रशंसा हासिल की है और सिनेमाघरों में पहुंचने वाले दर्शकों की संख्या भी इस कदर बढ़ गई है कि मल्टीप्लेक्स को दृश्यम 2 की मांग पूरी करने के लिए देर रात के शो आयोजित करने पड़ रहे हैं। यह फिल्म 2015 में आई दृश्यम का सीक्वल है, जो मोहनलाल अभिनीत मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक है।
ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 16: वीकेंड का वार पड़ने वाला है भारी, शालीन और स्टेन को सामना करना पड़ेगा सलमान की नाराजगी
