हरदोई : नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के मामले में दो सिपाहियों को भेजा गया जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा जोन में तैनात एसआई की तलाश में जुटी पुलिस, पुलिस ने शहर के गांधी भवन के पास से किया था गिरफ्तार

अमृत विचार, हरदोई । पिहानी कोतवाली में तैनात रहे चौकी इंचार्ज संजय सिंह सिपाही मनोज सिंह वह हिमांशु के खिलाफ दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में दो दिन पहले दोनों सिपाहियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही एसआई संजय सिंह की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

पुलिस महकमें के ज़िम्मेदारों के मुताबिक तत्कालीन पिहानी कोतवाली में तैनात रहे एसआई संजय सिंह जोकि इन दिनों आगरा जोन में कहीं तैनात हैं। वही गिरफ्तार किए गए सिपाही मनोज कुमार टड़ियावां थाने में तैनात था। जहां से 5 तारीख को मेडिकल छुट्टी पर चला गया था। वही सिपाही हिमांशु अरवल थाने में तैनात था, जहां से उसे पुलिस लाइन रवाना किया गया था।

इस बारे में एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है दोनों सिपाहियों को कोतवाली शहर के कोतवाल संजय पांडे ने गांधी भवन के पास से दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के खिलाफ दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। दोनों बहनों का 164 का बयान करा दिया गया था। उन्हीं बयानों के आधार पर दोषी मानते हुए दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई की गई है। यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है।


मेरठ और बुलंदशहर के रहने वाले हैं सिपाही

 एसएचओ कोतवाली शहर संजय पाण्डेय से पता चला कि आरोपित सिपाही हिमांशु अलीगढ़  का रहने वाला है और दूसरा सिपाही मनोज सिपाही मेरठ का रहने वाला है। इन दोनों के बारे में गहराई से छानबीन की जा रही है। किसी भी गुनाहगार को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित समाचार