मुरादाबाद: अयोध्या ने 4-0 से जीत दर्ज कर देवीपाटन को किया चैम्पियनशिप से बाहर
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वाधान में मॉडर्न पब्लिक स्कूल में चल रही सीनियर इंटर रीजन ब्वायज स्टेट फुटबाल चैम्यिनशिप में शनिवार को तीन मैच खेले गए। इसमें अयोध्या मंडल टीम ने देवीपाटन मंडल टीम को 4-0 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
दिन का पहला मैच वाराणसी मंडल और चित्रकूट मंडल के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन कर 4-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। चित्रकूट की टीम गोल करने को तरसती रही। दूसरा मैच अयोध्या मंडल व देवीपाटन मंडल के बीच खेला गया। इसमें देवी पाटन के स्ट्राइकर पूरे मैच में एक भी गोल नहीं कर पाए। वहीं अयोध्या ने मैच में 4 गोल करके 4-0 से जीत दर्ज करते हुए देवीपाटन को चैम्पियनशिप से बाहर कर दिया।
तीसरा मैच गोरखपुर मंडल व अलीगढ़ मंडल के बीच खेला गया। इस मैच में अलीगढ़ मंडल के खिलाड़ियों ने अपना वर्चस्व शुरू से ही गोरखपुर पर बनाए रखा। गोरखपुर को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया। अलीगढ़ ने दो गोल दाग कर 2-0 से मैच जीत लिया। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि निर्यातक नदीम खान और तीसरे मैच के मुख्य अतिथि नबील अहमद रहे।
निर्णायक मंडल में देबुजीत सिंह यादव, अजय यादव, महेश चंद, मेहरुद्दीन खान, मुहम्मद इमरान और माधुरी देवी रहीं। इस दौरान जिला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव मुहम्मद नासिर कमाल, सुशील कुमार, इमरान खान, डॉ.आसिफ़, एसोसिएशन के पदाधिकारी उस्मान खान, सुरेंद पाल सिंह, आमिर मिर्जा, मुहम्मद शुएब, अमित कुमार, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- संभल: वाल्मीकि समाज के दूल्हे की बरात बैंड बाजे से चढ़वाने की लगाई गुहार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
