बरेली: नगर निगम सोचता रहा, दूसरे विभाग ने बना दी सड़क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण 14 वें वित्त के बजट का करोड़ों रुपया वापस हो सकता है। क्योंकि महज एक सप्ताह के भीतर जिन कार्यो का कार्यादेश जारी हो चुका है, उनको पूरा करना होगा। शहर करीब 10 सड़कों का प्रस्ताव निरस्त करना पड़ा है। इन सड़कों को नगर …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण 14 वें वित्त के बजट का करोड़ों रुपया वापस हो सकता है। क्योंकि महज एक सप्ताह के भीतर जिन कार्यो का कार्यादेश जारी हो चुका है, उनको पूरा करना होगा। शहर करीब 10 सड़कों का प्रस्ताव निरस्त करना पड़ा है। इन सड़कों को नगर निगम बनाने के लिए सोचता रह। तब तक दूसरे मद से सड़क बन कर तैयार हो गई।

14 वें वित्त के बजट शहर में करोड़ों के काम हो रहे है। बरसात के मौसम में काम होने से बाधित हो रहा है। नाला और सड़क निर्माण को 14 वें वित्त से करने के लिए धन आया था। लाक डाउन होने के कारण 31 मार्च तक कार्यपूर्ति जमा नही हो पाई और काम रुक गया था। इसी बीच शासन ने निर्देश जारी कर दिया कि सभी कार्यों को 31 जुलाई तक पूरा करने के साथ भुगतान के लिए बिल लगा दिया जाए है।

अगर धन खर्च नहीं हो पाया तो बजट वापस ले लिया जाएगा। अब एक सप्ताह का समय बचा है और शहर में 14वें वित्त के कार्यों के 75 करोड़ के 436 काम अधूरे पड़े हुए हैं। इसमें इसमें शहर में नाले-नालियां, फुटपाथ और सड़क आदि है। कई जगहों पर ठेका लेने के बाद कार्य शुरू तक नही किया गया है। अब इन कार्यों को पूरा करने के लिए 15 वें वित्त मद से मिलने वाले धन का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि राज्यांश पर रोक लगने के कारण केवल कर्मचारियों के वेतन का ही भुगतान 14 वें वित्त से किया जा सकता है।

जो काम अधूरा है, उनको तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। जो प्रस्ताव निरस्त किए गए है, वहा काम दूसरे मद से हो चुका है। सड़क और नाला का निर्माण 15 वें वित्त से करा दिया जाएगा। – संजय सिंह चौहान, मुख्य अभियंता, निर्माण

संबंधित समाचार