लखनऊ: तापमान में आई गिरावट, बढ़ रही ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी समेत पूरे यूपी में बीते तीन दिनों से ठंड बढ़ गयी है। सुबह के समय तापमान में गिरावट और कोहरा भी देखा जा रहा है। वहीं रविवार को राज्य में मौसम सामान्य रहने की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि मौसम विभाग (IDM) के अनुसार कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फ़बारी के चलते ठंड बढ़ गयी है। 

राजधानी लखनऊ में बीते दो दिनों से तेज हवाओं से यहां ठंड बढ़ी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। 

संबंधित समाचार