प्रयागराज: कल विक्रम सैनी की अपील पर होगी सुनवाई  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। सोमवार को मुजफ्फरनगर के दंगों से जुड़े मामले में अयोग्य ठहराए गए बीजेपी के विधायक विक्रम सैनी की अपील पर सुनवाई होगी। मिली जानकारी के अनुसार इलाहाबाद उच्च न्यायालय विक्रम सैनी की सजा पर रोक लगा दी है। उच्च न्यायालय एमपी/एमएलए कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ अपील पर सुनवाई कर रहा था जिसमें सैनी को दोषी ठहराया गया था।  

बताते चलें कि मुजफ्फरनगर की एक अदालत ने 11 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के खतौली से विधायक सैनी और 10 अन्य को 2013 के दंगों से जुड़े एक मामले में दो साल कैद की सजा सुनाई थी। दरअसल ट्रायल कोर्ट ने सजा सुनाए जाने के बाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल करने तक अंतरिम जमानत दी थी। स्पेशल कोर्ट से दो साल की सजा सुनाए जाने के  खिलाफ विक्रम सैनी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।  

अदालत द्वारा बीजेपी विधायक विक्रम सैनी को सजा सुनाए जाने के लगभग एक महीने बाद उनके निर्वाचन क्षेत्र खतौली को रिक्त घोषित कर दिया गया था। इस सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होना है। उपचुनाव के लिए बीजेपी ने रालोद के मदन भैया के खिलाफ सैनी की पत्नी राजकुमार सैनी को मैदान में उतारा है। 

संबंधित समाचार