विधायक पूजा पाल की कार पलटी, दो घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कौशाम्बी से समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूत्रों के अनुसार इस दुर्घटना में विधायक सुरक्षित हैं जबकि उनके अंगरक्षक और ड्राइवर के घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार कौशाम्बी से समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल आज सुबह लखनऊ से मैनपुरी जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में आगरा एक्सप्रेसवे पर उनकी सफारी कार पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

संबंधित समाचार