अयोध्या पुलिस को प्रदेश में मिला 7 वां स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) में जनपदीय पुलिस प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल हुआ है। प्रदेश में अयोध्या पुलिस को सीसीटीएनएस की माह अक्टूबर की रैंकिंग में 7वां स्थान प्राप्त हुआ है। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। इसे लेकर उन्होंने सीसीटीएनएस के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर संतोष कुमार यादव व थानों के सीसीटीएनएस कर्मियों की सराहना की है।

संबंधित समाचार