'Superstar of the Decade' अवार्ड से सम्मानित हुए रणवीर सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को सुपरस्टार ऑफ द डिकेड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रणवीर सिंह को दुबई में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में सुपरस्टार ऑफ द डिकेड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को सुपरस्टार ऑफ द डिकेड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रणवीर सिंह को दुबई में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में सुपरस्टार ऑफ द डिकेड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

ये भी पढ़ें:-'धारावी बैंक' के लिए विवेक ओबेरॉय ने बढ़ाया 10 किलो वजन, निभा रहे पुलिस ऑफिसर जयंत गावस्कर का किरदार

अवार्ड लेते हुए रणवीर सिंह भावुक हो गए और वह अपने संघर्ष के दिनों को याद करने लगे। रणवीर सिंह ने अपने पहले के वर्षों को याद किया जब वह संघर्ष कर रहे थे और तब वे नहीं जानते थे कि वे अपने सपने को कैसे पूरा करेंगे। सुपरस्टार ऑफ द डिकेड अवार्ड लेने के लिए मंच पर जाने से पहले रणवीर ने गोविंदा और हेमा मालिनी के प्रति सम्मान दिखाने के लिए उनके पैर छुए ।

ये भी पढ़ें:-फिल्म 'फ्रेडी' में काम कर उत्साहित हैं कार्तिक आर्यन, जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्म होगी रिलीज 

संबंधित समाचार