हरदोई: ब्लॉक संसाधन केंद्र पर निपुण भारत संगोष्ठी संपन्न
अमृत विचार, शाहाबाद/ हरदोई। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर निपुण भारत संगोष्ठी सम्पन्न हुई जिसमें उच्च शिक्षा राज्य मन्त्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। गोष्ठी की रूप रेखा एवम उद्देश्य पर चर्चा करते हुए सीईओ अनिल कुमार झा ने डीबीटी, कायाकल्प एवम निपुण भारत मिशन पर प्रकाश डालते उक्त उद्देश्यों को सफल बनाने पर बल दिया।
जिला समन्वयक राकेश शुक्ला ने बच्चों को सभी लाभ प्राप्त कराने के उद्देश्य से ग्राम प्रधानों एवम एस एमसी अध्यक्षों को जानकारी देकर सहयोग की अपील की। उच्च शिक्षा राज्य मन्त्री रजनी तिवारी ने जन हित में चलाई जा रहीं भारत सरकार एवम उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने पर बल दिया साथ ही सरकार के द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के अभिभावकों के खातों में 1200/- रुपए भेजे जा चुके हैं । उनका बच्चों के लिए ही उपयोग किया जाए। निपुण लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी लोग मनोयोग से कार्य करें जब उत्तर प्रदेश निपुण लक्ष्यों को प्राप्त करेगा तब पूरा भारत स्वयं में निपुण होकर दुनिया में अपना झण्डा ऊंचा करेगा।
संविलियन विद्यालय उधरपुर , संविलियन विद्यालय सिकन्दर पुर कल्लू ,संविलियन विद्यालय शाहाबाद ,प्राथमिक विद्यालय आगापुर ,कस्तूरबा गाँधी विद्यालय बिलहरी एवम कस्तूरबा गाँधी विद्यालय शाहाबाद के बच्चों ने निपुण भारत मिशन पर नाटक एवम देश गीत प्रस्तुत कर सभी को आदर्श सन्देश प्रदान किया।
शिक्षा राज्य मन्त्री रजनी तिवारी ने प्रसंशा करते हुए बच्चों और शिक्षकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह ,डाइट मेंटर उज़मा ,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवम जिला महामंत्री सन्तोष अग्निहोत्री , मन्त्री विवेक शुक्ला , संयुक्त मन्त्री प्रेम कुमार ,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार , प्रचार मन्त्री मो रफी ,उपाध्यक्ष माधवी अग्निहोत्री ,उपाध्यक्ष अंजू मिश्रा उपाध्यक्ष मो हाशिम ,उपाध्यक्ष मो शारिक खां ' संयुक्त मन्त्री सुमन सिंह ,संगठन मन्त्री सन्तोष कुशवाहा सहित समस्त पदाधिकारी एवम प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ,मन्त्री विजय कुमार राजपूत , राकेश शुक्ला, अभिषेक मिश्रा , शिवम गुप्ता ,दिव्यांशू शुक्ला ,लेखाकार धीरेन्द्र कुमार सहित समस्त बीआरसी स्टाफ ,सभी प्रधानाध्यापक एवम इन्चार्ज अध्यापक , सभी ग्राम प्रधान ,एवम एस एमसी अध्यक्ष उपस्थित रहे।
