पूरे जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जा रहे हैं: अधिकारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू-कश्मीर में उद्योगों की स्थापना के लिए एकल खिड़की प्रणाली के तहत अनुमति देने संबंधी व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव ए के मेहता ने रविवार को यहां बैठक की।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में उद्योगों की स्थापना के लिए एकल खिड़की प्रणाली के तहत अनुमति देने संबंधी व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव ए के मेहता ने रविवार को यहां बैठक की।

ये भी पढ़ें:-क्षेत्रीय भाषा में MBBS की पढ़ाई से जानकारी का सीमित हो जाएगा दायरा: चिकित्सक

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कई नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए सैकड़ों आवेदन मिले हैं।

अधिकारी ने कहा कि सांबा, कठुआ, कुलगाम, पुलवामा आदि जिलों में विभिन्न औद्योगिक इकाइयां विकास के विभिन्न चरणों में हैं। बैठक में मेहता ने कहा कि ऐसे एकल मंच को अपनाना अपरिहार्य है, जहां आवेदकों को सभी सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने विभिन्न सेवा प्रदाताओं के अलग-अलग पोर्टल का इस्तेमाल बंद करने को भी कहा।

ये भी पढ़ें:-मुकेश अंबानी बन गए नाना, बेटी ईशा ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

संबंधित समाचार