वंदे भारत ट्रेन पर शरारती बच्चों ने किया पथराव, घटना की जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हिमाचल प्रदेश में ऊना के पास शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना की जांच रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) ने

ऊना। हिमाचल प्रदेश में ऊना के पास शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना की जांच रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) ने शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Gujarat Election: चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, सात बागी नेताओं को किया निलंबित

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ऊना रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर नयी दिल्ली से आ रही वंदे भारत ट्रेन पर बदमाशों ने पथराव किया। घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आयी है। घटना के तुरंत बाद ट्रेन चालक और कर्मचारियों ने आरपीएफ को सूचना दी।

आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन के पास रहने वाले लोगों के कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे और शायद उन्होंने ट्रेन पर पत्थर फेंके। वास्तविक स्थिति का आरपीएफ की ओर से जांच के बाद पता चलेगा।

ये भी पढ़ें- IPC के दायरे में आने वाले अपराधों को जीएसटी कानून से किया जाएगा बाहर

संबंधित समाचार