अजीत पवार ने शिवाजी महाराज को लेकर राज्यपाल पर साधा निशाना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान पर रविवार को कहा कि अगर वह छत्रपति शिवाजी महाराज और यहां के लोगों की भावना को नहीं समझ सके है तो उन्हें अपने कार्यकाल पर गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए। पवार ने एक बयान में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के आराध्य देवता, दुनिया में सभी समय के सबसे आदर्श राजा थे।

ये भी पढ़ें - बांग्लादेशी नागरिक ने जगन्नाथ मंदिर के गर्भ गृह का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, मामला दर्ज

उन्होंने दिखाया कि राजशाही ताकत का इस्तेमाल विलासिता के लिए बल्कि जनकल्याण के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने छत्रपति शिवाजी को एक रोल मॉडल के रूप में देखते हुए प्रगति की है और आगे भी प्रगति करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्यपाल श्री कोश्यारी के अनावश्यक, समझ से परे, निंदनीय बयानों पर गंभीरता से संज्ञान लें। कोश्यारी ने अपने बयान में कहा था कि उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बने हुए तीन साल से ज्यादा हो गये है लेकिन वह छत्रपति शिवाजी को नहीं समझते है।

ये भी पढ़ें - कवि कुमार विश्वास को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें क्यों करना चाहता था हत्या?

संबंधित समाचार