लखनऊ : निकाय चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती समेत कई जिलों के मतदाताओं ने की निर्वाचन आयोग से शिकायत

अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। बस्ती समेत कई जिलों के लोगों ने राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी शिकायत की है।

बस्ती के वार्ड मिल्लतनगर निवासी सलमान अहमद ने आयोग कार्यालय पहुंचकर आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में कहा गया है कि उनके वार्ड में काफी मतदाताओं के नाम गायब कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ के जरिये उन्होंने जो नाम शामिल कराये थे, वे नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, जबकि जो नाम हटवाये गये थे, वे नाम मतदाता सूची में अभी भी शामिल हैं।

उन्होंने कानूनगो रजिस्ट्रार देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाया गया है कि वह अपने रिश्तेदार को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इसी तरह प्रदेश के विभिन्न जिलों से मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं।

लोगों ने इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से की है। आयोग के अफसरों ने शिकायतें दूर करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को चुका है।

 

संबंधित समाचार