आज का राशिफल। 21 नवंबर, 2022
आज का राशिफल 21 नवंबर, 2022 - सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन का दैनिक राशिफल। Read your Aaj Ka Rashifal
मेष
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अति महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पहले पूर्ण करें। किसी मित्र के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी। घर-गृहस्थी में संतोष का माहौल रहेगा।
वृष
आज सामान्य तौर पर दिन ठीक रहेगा। अपनी इच्छा के अनुसार काम करने पर ही सफलता मिलेगी। ज्यादा धन कमाने के चक्कर में गलतियां कर सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कार्य समय पर पूरा न होने के कारण आप थोड़े नाराज हो सकते हैं।
मिथुन
आज आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहने वाली है। प्रभावशाली लोगों का संपर्क लाभकारी होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसे प्रपोज कर सकते हैं।
कर्क
आज कार्यक्षेत्र में आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नजदीकी लोगों से विश्वासघात हो सकता है। नया काम शुरू करने में जल्दबाज़ी करना उचित नहीं है। व्यर्थ के झगड़े मोल न लें। किसी परिजन की सेहत खराब हो सकती है।
सिंह
आज जो भी काम सोचेंगे उसे आप पूरा करके ही दम लेंगे। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नए लक्ष्य निर्धारित करने और उसकी योजना बनाने के लिए दिन बहुत शानदार है। बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने का अवसर मिलेगा।
कन्या
आज अनावश्यक कार्यों में आपका धन खर्च हो सकता है। सपंत्ति विवादों को लेकर समस्या होने की संभावना है। आपके रूखे व्यवहार से लोग नाराज होंगे। फैशन और ग्लैमर संसार से जुड़े लोगों को समस्या होगी।
तुला
आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आप सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। ऑफिस में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है।
वृश्चिक
आज धैर्य के साथ अपना दिन बिताएं। धन को लेकर परेशानी हो सकती है। नकारात्मक खबर आपको मिल सकती है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहें। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। परिजनों की चिंता हो सकती है।
धनु
आज नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। व्यापार में बड़ा अनुबंध होने की संभावना है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में बड़ा धन लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।
मकर
आज आप नई संपत्ति खरीद सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं को खरीदने के लिये धन खर्च करेंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विदेशों में व्यापार कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
कुंभ
आज आशा के विपरीत काम होने से आप थोड़े परेशान रहेंगे। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। उच्च अधिकारियों का उत्तम सहयोग मिलने से आपके काम आसानी से हो जाएंगे।
मीन
आज सहकर्मियों के साथ अपने संबंध खराब न करें। छोटी-छोटी बातों पर आपा न खोएं। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है। सरकारी मामले किसी कारणवश अटक सकते हैं।
