फिर डीजल के दाम बढ़े, जानें आज का भाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमत शनिवार को लगातार 26वें दिन स्थिर रही जबकि चार दिन स्थिर रहने के बाद डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज डीजल की कीमत 15 पैसे बढ़कर 81.79 रुपये प्रति …

नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमत शनिवार को लगातार 26वें दिन स्थिर रही जबकि चार दिन स्थिर रहने के बाद डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज डीजल की कीमत 15 पैसे बढ़कर 81.79 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई।

मुंबई में यह 14 पैसे महंगा होकर 79.97 रुपये प्रति लीटर बिका। कोलकाता में डीजल का मूल्य 14 पैसे और चेन्नई में 13 पैसे की वृद्धि के साथ क्रमश: 76.91 रुपये और 78.73 रुपये प्रति लीटर पर रहा जो अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है।

दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:
महानगर,पेट्रोल-डीजल
दिल्ली- 80.43(स्थिर), 81.79(+15 पैसे)
कोलकाता- 82.10(स्थिर), 76.91(+14 पैसे)
मुंबई-87.19(स्थिर), 79.97(+14 पैसे)
चेन्नई- 83.63(स्थिर), 78.73(+13 पैसे)

 

संबंधित समाचार