बरेली: पति गिरफ्तार, हत्यारोपी महिलाएं फरार, पीड़िता ने लगाई SSP से न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Published By Sakshi Singh
On

थाना इज्जतनगर के कुर्मांचल नगर निवासी मनी सिंह का आरोप है कि उसकी मां नीलम सक्सेना का उसके पति मनमोहन ने घर की नौकरानियों साक्षी शुक्ला और नैना कश्यप के साथ मिलकर मर्डर कर दिया था। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन हत्या में शामिल अन्य दो महिलाओं को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। दोनों आरोपी महिलाएं फरार हैं।

बरेली, अमृत विचार। नीलम मर्डर केस में वांछित चल रही दो महिलाओं ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: राज्य स्तरीय आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता में सहायक अध्यापक पद्मजा सिंह का चयन 

क्या है मामला ?
थाना इज्जतनगर के कुर्मांचल नगर निवासी मनी सिंह का आरोप है कि उसकी मां नीलम सक्सेना का उसके पति मनमोहन ने घर की नौकरानियों साक्षी शुक्ला और नैना कश्यप के साथ मिलकर मर्डर कर दिया था। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन हत्या में शामिल अन्य दो महिलाओं को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। दोनों आरोपी महिलाएं फरार हैं।

मनी सिंह का आरोप है कि दोनों फरार हत्यारोपी महिलाएं लगातार सोशल मीडिया पर आए दिन नई-नई पोस्ट डालकर पुलिस को भ्रमित कर रही हैं। कई बार इन दोनों ने जान से मारने की कोशिश की, लेकिन आज तक इन दोनों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इस मामले में पीड़िता ने एसएसपी अखिलेश चौरसिया से न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: छत पर कुल्हाड़ी में लगाई धार, बड़े भाई की जान लेकर अपनी गर्दन पर किए कई प्रहार

संबंधित समाचार