उन्नाव: गुटखा से भरी गाड़ी का चालक सहित बदमाशों ने किया अपहरण, सीमा विवाद में उलझी पुलिस
मौरावां, उन्नाव। उन्नाव पुलिस की लचर कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बुलंद है । यहां मौरावां थानाक्षेत्र के अंतर्गत बदमाशो ने एक बडी लूट की घटना को अंजाम दिया है । दरसल कार सवार छह बदमाशों ने ड्राइवर का अपहरण करके लगभग ₹10 लाख रूपए कीमत की कमला पसंद गुटखा से लदी पिकअप लूट कर रायबरेली की ओर भाग गए।
लूट के बाद बदमाशों ने ड्राइवर को रायबरेली के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिवेदी के पुरवा गांव में छोड़ा। जहां ड्राइवर ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी और मदद की गुहार लगाई। जानकारी के अनुसार लखनऊ के नादरगंज से पिकअप गाड़ी नंबर यूपी 32 KN 2770 में ड्राइवर रामसहाय पुत्र राम सुमिरन निवासी दौलतपुर बाराबंकी कमला पसंद गुटखा लादकर चित्रकूट जा रहा था।
तभी जनपद उन्नाव के मौरावां के पास कार सवार छह बदमाशों ने गाड़ी को रोककर ड्राइवर को अपनी कार में बैठा लिया और कमला पसंद गुटखा से लदी पिकअप लेकर फरार हो गए। सभी बदमाश ड्राइवर को अपनी कार से गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिवेदी के पुरवा गांव के पास फेंक दिया और कार से फरार हो गए।
ड्राइवर ने स्थानीय लोगों की मदद से 112 पर पुलिस को सूचना दी लेकिन रायबरेली उन्नाव पुलिस सीमा विवाद में उलझी है हालांकि मौके पर उन्नाव जनपद से लेकर रायबरेली जिले के सभी पुलिस अधिकारी पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं और कार सवार सभी अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी गई है।
