अयोध्या: चयनित लाभार्थियों को सांसद ने वितरित की मशीनें व प्रमाणपत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। उत्तर प्रदेश खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित टूल किट्स वितरण योजना के तहत सोमवार को यहां सांसद लल्लू सिंह ने चयनित लाभार्थियों को निशुल्क मशीनों व प्रमाणपत्र का वितरण किया। जिला ग्रामोद्योग कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद ने कहा केन्द्र व प्रदेश सरकार स्वावलंबी बनाने की अनेक योजनाएं चला रही है। 

उन्होंने कहा कि टूल किट्स वितरण योजना लोगों को स्वरोजगार के संसाधन उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने चयनित लाभार्थियों को हर प्रकार से सहयोग व सहायता का आश्वासन दिया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि दस अदद मोटराइज्ड दोना पत्तल व आठ अदद पापकार्न मेंकिग मशीनों का चयनित लाभार्थियों में वितरण किया गया। 

जिससे वे सम्मान सहित अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकेंगे। सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार वर्मा समेत अन्य गणमान्य नागरिक व कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार