बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से गार्ड की मौत, रिश्तेदार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। श्रावस्ती जनपद के कटरा क्षेत्र निवासी एक एक गार्ड ड्यूटी के लिए जा रहा था। बाइक से परिवार का रिश्तेदार उसे छोड़ने जा रहा था। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गार्ड की जिला अस्पताल बहराइच में मौत हो गई। जबकि रिश्तेदार घायल हुआ है। जिसका इलाज चल रहा है।

श्रावस्ती जनपद के कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुलहरिया निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह (52) पुत्र सिरताज सिंह एक कम्पनी में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात थे। रविवार शाम को वह ड्यूटी के लिए जा रहे थे। परिवार के आशीष सिंह बाइक से धीरेंद्र प्रताप को छोड़ने जा रहे थे। कटरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस ने घायलों को भिनगा अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान धर्मेंद्र प्रताप सिंह की मौत हो गई। जबकि आशीष का इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली नगर की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

संबंधित समाचार