मुरादाबाद : निकाह की जिद पर अड़ी मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी, मनाने के प्रयास में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी के मुताबिक मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने किशोरी से संपर्क साधा, पूछताछ में किशोरी ने बताया कि मां की डांट से खफा होकर उसने घर छोड़ा है
मुरादाबाद,अमृत विचार। मां - बाप का बर्ताव बच्चों के मन मस्तिष्क पर किस कदर आघात करता है, इसका ताजातरीन उदाहरण कटघर की घटना है। मां की डांट से खफा 16 वर्षीय किशोरी ने न सिर्फ घर छोड़ दिया, बल्कि नाबालिग उम्र में ही वह प्रेमी संग निकाह करने की जिद पर अड़ गई। मोबाइल फोन की मदद से किशोरी से संपर्क साधने में सफल कटघर पुलिस उसे मनाने में जुटी है।
कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया किनकल रिपोर्ट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर दिया। बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 19 नवंबर को दोपहर 12 बजे अपनी सहेली के साथ घर से निकली। देर शाम तक नाबालिग बेटी वापस नहीं लौटी। तब महिला ने मोबाइल फोन पर बेटी के सहेली से संपर्क किया। बेटी के बावत पूछताछ पर उसकी सहेली ने गोलमोल जवाब दिया। संदेह के आधार पर महिला ने अनस निवासी बिलारी के खिलाफ बेटी के का अपहरण करने की तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ अपहरण का अभियोग पंजीकृत करते हुए कटघर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी।
थाना प्रभारी के मुताबिक मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने किशोरी से संपर्क साधा है। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि मां की डांट से खफा होकर उसने घर छोड़ा है। किशोरी ने वर्तमान लोकेशन पुलिस से साझा करते हुए प्रेमी संग निकाह करने की जिद की। तब पुलिस ने किशोरी को बताया कि वह फिलहाल नाबालिग है। कानूनी रूप से उसका निकाह मान्य नहीं होगा। फिलहाल पुलिस किशोरी के संपर्क में है। किशोरी को वापस मुरादाबाद लाने की कोशिश हो रही है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : एसएसपी हेमराज मीना से मिले निकाय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, की सुरक्षा की मांग
