चित्रकूट: भाजपा सांसद और पालिकाध्यक्ष समेत 16 को एक-एक साल की कैद, जानें मामला,

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान रेलवे ट्रैक बाधित करने, राजमार्ग पर जाम लगाने और पुलिसकर्मियों पर पथराव करने के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार ने बांदा-चित्रकूट से भाजपा सांसद आरके पटेल, नगर पालिकाध्यक्ष, पूर्व विधायक समेत 16 लोगों को दोषी पाए जाने पर एक-एक वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।

साथ ही प्रत्येक दोषी को पांच-पांच सौ रुपये के अर्थदंड भी दिया है। इसके अलावा तीन लोगों को पुतला फूंकने के आरोप में दोषी पाए जाने पर एक-एक माह की कैद की सजा दी गई है। निर्णय के बाद न्यायालय ने सभी दोषियों को अपील होने तक के लिए जमानत दे दी है।

संबंधित समाचार