मुरादाबाद: सूद माफिया की आठ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद /बिलारी, अमृत विचार। पुलिस ने सूद माफिया की 8. 21 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। सोमवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अन्य संपत्तियों पर भी नोटिस चस्पा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ग्वारऊ निवासी अनुकूल चौधरी सूद कारोबारी है। वह गैंग बनाकर गरीब लोगों से जबरन वसूली करता था। जिसपर प्रशासन ने उसे सूद माफिया घोषित कर दिया और उसे गैंगस्टर में जेल भेज दिया गया।

सोमवार को न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने सूद माफिया के नगर में रोडवेज के पास हाईवे किनारे स्थित दुकान, स्टेशन रोड साहू कुंज स्थित आवासीय मकान और ईदगाह से आगे खेत और गांव की संपत्ति पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर उसके बैंक खाते भी कुर्क कर दिए।

पुलिस अधिकारियों ने ढोल बजाकर मुनादी कराई।  कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी राज बहादुर सिंह, एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीना, सीओ सलोनी अग्रवाल, डॉ. गणेश कुमार गुप्ता, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। कुर्की संबंधी आदेश संपत्ति पर चस्पा भी किया गया। ताले डालकर इस संपत्ति का प्रशासक एसडीएम को नियुक्त किया गया।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद : बजरंग दल ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार