बाराबंकी : किशोरी को मां बनाने वाला दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार
कई बार मानसिक मंदित किशोरी को बनाया था अपनी हवस का शिकार
गांव वालों के साथ-साथ पुलिस को भी थी पूरी घटना की जानकारी
अमृत विचार,बाराबंकी। मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को मां बनाने वाले युवक को पुलिस ने रविवार की रात धर दबोचा। इस युवक ने किशोरी से एक बार नहीं कई बार संबंध बनाए थे। गांव वालों के साथ-साथ पुलिस को भी पूरी घटना की जानकारी थी। लेकिन पुलिस इस मामले को दबा रही थी।एसपी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने अंततः आरोपी को गिरफ्तार कर ही लिया।
थाना सतरिख अंतर्गत किशोरी को उसी गांव का निवासी सोनू यादव अपनी हवस का शिकार बनाता था। सोनू से प्रेगनेंट हुई किशोरी ने घर में एक बच्चे को जन्म दिया। जिसकी मौत हो गई। यह बात गांव में आग की तरह फैली तो आरोपी सोनू और उसके परिवार ने स्वयं बचाने के लिए गांव के कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरा स्वांग रचा। लेकिन लड़की और उसके पिता ने गांव के सोनू यादव को उसकी हालत का असल जिम्मेदार बताया।
पीड़ित पिता के मुताबिक उनकी लड़की मानसिक रूप से कमजोर नहीं है। सोनू यादव ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए। लेकिन लोक-लाज व गांव का आरोपी दबंग युवक होने के कारण हमने इस बारे में किसी से कुछ नहीं बताया। पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। वहीं उनकी लड़की जब मां बनी तो गांव वालों ने काफी बवाल किया। और गांव छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे।
जिसके बाद मैंने मामले की सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने मौके पर स्थानीय पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मामले के शुरुआती दौर में आठ लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की और प्रकरण में जांच जारी रखी। जिसमें दुष्कर्म का दोषी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी सोनू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की है।
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि "प्रकरण के शुरुआती दौर में किशोरी के बालिक होने पर उसके माता-पिता लोक लाज के चलते प्रकरण में दुष्कर्म की घटना को छुपा रहे थे। लेकिन दुष्कर्म की घटना के प्रकाश में आने पर आरोपी युवक पर दुष्कर्म के मुकदमे के साथ उसकी गिरफ्तारी भी की गई है।
