बाराबंकी : संजय सिंघला और उसके साथियों की गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपए का इनाम
सुल्तानपुर, गोरखपुर, लखनऊ व बाराबंकी के रहने वाले हैं फरार अभियुक्त
अमृत विचार बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने भूमाफिया संजय सिंघला की पत्नी सहित उसके छह साथियों की गिरफ्तारी पर 25000 रुपए का नगद इनाम घोषित किया है। संजय सिंघला की करोड़ों की संपत्ति पुलिस पहले ही कुर्क कर चुकी है। जिन लोगों पर इनाम घोषित किया गया है। उनमें सुल्तानपुर के ठेकेदार विनोद कुमार सिंह का बेटा गौरव सिंह भी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक फरार चल रहे संजय सिंघला के 6 साथी गौरव कुमार सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी बनी दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर, हालपता लाल डिग्गी चौराहा, मंजू सिंह सिंघला पत्नी संजय सिंह सिंघला निवासी विजयन्त खण्ड, गोमती नगर जनपद लखनऊ, सिद्धार्थ नाथ गर्ग पुत्र केएन शुक्ला निवासी प्रेसीडेन्सी शिवपुरी कालोनी थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ,ओम नारायन पुत्र प्रभुनाथ यादव निवासी गोमती नगर विस्तार जनपद लखनऊ, मूलपता कौड़िया पो मन्नीपुर तहसील गोला जनपद गोरखपुर,अवनीश पाण्डेय पुत्र ओम प्रकाश निवासी उस्सारी बुर्ज जनपद मऊ, हालपता सिंघला रेजीडेन्सी भूहेरा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी,राहुल राठौर पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी विशुनपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार चल रहे हैं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास जारी है उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इन सभी के खिलाफ नगर कोतवाली में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
